दूध के लाभ



दूध हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह विटामिन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। लेकिन कुछ लोग दूध पीने से दूर भागते हैं क्योंकि उन्हें लगता हैं कि दूध पीने से वो मोटे हो सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं दूध पीने से मोटापा बढ़ता नहीं है बल्कि शरीर को शक्ति मिलती है।

आइये जाने दूध पीने के फायदे –

  • कैल्शियम: दूध हमारे शरीर के लिए कैल्शियम की आपूर्ति का सबसे अच्छा स्रोत हैं। हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत रखने के लिए और हड्डियों की कमजोरी को रोकने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती हैं। यह हमारी दांतों को मजबूत बनाता हैं।
  • प्रोटीन: दूध में प्रोटीन रहता हैं, जिससे हमारे शरीर की मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में मदद करता हैं।
  • फास्फोरस: हड्डियों को मजबूत बनाने और ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद करता हैं।
  • पोटेशियम: एक स्वस्थ रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता हैं।
  • विटामिन डी: इसका सेवन दिल के रोग की संभावना को रोकता ही नहीं, कमर दर्द तथा डिप्रेशन में भी राहत देता है।
  • कम वसा वाला दूध पीने से वजन में कमी होती हैं।
  • नियमित दूध के सेवन से त्वचा चमकदार हो जाती हैं।
  • आपको कम से कम एक ग्‍लास दूध सुबह नाश्‍ते के समय और रात को सोने के समय पीना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.