तरबूज खाने के फायदे



गर्मी के दिनों में सभी तरबूज खाना सबसे अधिक पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि बहुत पौष्टिक भी होता हैं। तरबूज में 92% पानी और 8% चीनी होता हैं। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज में एंटी ऑक्‍सीडेंट होता हैं। रिसर्च के अनुसार तरबूज हृदय रोग, पेट के कैंसर और मधुमेह से बचाता है।

तरबूज खाने के लाभ –

  • तरबूज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिल की धड़कन को ठीक करता हैं।
  • तरबूज लाइकोपीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। रिसर्च के अनुसार लाइकोपीन हमारे शरीर में कैंसर को होने से रोकता है।
  • इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं, जो हृदय रोग, कैंसर, और अन्य पुरानी बीमारियों को रोकने में सक्षम हैं।
  • तरबूज में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाता है और विटामिन ए हमारे आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है।
  • यह वजन कम करने में भी काफी सहायक होता हैं।
  • तरबूज का जूस पीने से खाना पचने में आसानी होता हैं। यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं।
  • तरबूज का एक छोटा सा टुकड़ा चेहरे पर रगड़ने से चेहरे में चमक आती हैं।
  • तरबूज आपके गुर्दे और मूत्राशय को शुद्ध करने में मदद करता हैं।
  • तरबूज खाने के बाद एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए, क्योकि इससे आपके शरीर को नुकसान पहुँच सकता हैं।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.