भारत की आबादी 2050 में 170 करोड़



भारत की आबादी जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे यही उम्मीद की जा सकती है की सन 2050 तक भारत  की आबादी 170 करोड़ के पार हो जायेगी।

अभी भारत की आबादी 122 करोड़ है। यह उम्मीद की जा सकती है की 2070-2075 के बाद भारत की आबादी घटनी शुरू हो जायेगी। 2070-2075 के बाद महंगाई इतनी बढ़ जायेगी कि लोग पैसे बचाने के लिए कम बच्चे की चाहत करेंगे, जिसकी वजह से  बच्चे  कम पैदा होंगे और भारत की आबादी घटनी शुरू हो जायेगी।

जैसे जैसे वक्त बीतता जा रहा है लोगों की मानसिकता  भी बदलती जा रही है, पहले के लोग ज्यादा पारिवारिक होते थे, अभी के लोगों मे ज्यादा  पारिवारिक  गुण नहीं है। जैसे जैसे लोगों का अपने परिवार से मोह हटेगा वैसे वैसे लोगों की ज्यादा बच्चों की  जरूरत कम लगेगी। इसलिए भविष्य में निश्चित रूप से भारत की आबादी घटनी चालू हो जाएगी।

अभी आने वाले सालों मे दिक्कतें  खूब बढ़ेंगी। 20-30 साल तो जनसंख्या खूब बढ़ेगा, खेती सीमित रहने की वजह से महंगाई बढ़नी तय है। बिद्युत की दिक्कत बनी रहेगी।

इसलिए यदि आप भारत मे पैसा कमाना चाहते  हैं तो  यहाँ के  किसी भी सिस्टम पर पूरी उम्मीद नहीं लगाये, भारत मे समस्याएँ बहुत सारी हैं और ये बनी रहेगी। इन समस्याओं के बीच ही आपको रास्ते बनाने पड़ेंगे और सोच समझ कर अच्छे बिजनेस करके पैसे कमाने पड़ेंगे।

अभी कुछ साल भारत से गरीबी किसी हालत मे  जाने वाली नहीं है। 2070-2075 के बाद ही भारत विकसित देश बन  पायेगा।

भारत के आबादी 200 करोड़ से ज्यादा कभी भी नहीं जाने वाला है, यह बात तो पक्की है। 2025 मे भारत कि जनसंख्या चीन से पार हो जायेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.