दही के फायदे



दही डेयरी प्रोडक्ट हैं जो मनुष्य के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दही दूध के किण्वन से तैयार किया जाता हैं। दूध की तुलना में दही में अधिक पोषक तत्व होते हैं। दही में कैल्शियम,विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।

आइये जाने दही के लाभ –

  • दही पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करता हैं।
  • दही उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करता हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता हैं।
  • दही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।
  • दूध की तरह दही में भी फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं और दांत को मजबूत बनाता है। दही ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसे दर्दनाक बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं।
  • दही का सेवन पेचिश से पीड़ित व्यक्ति को राहत प्रदान करता है।
  • दही का सेवन योनि संक्रमण से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता हैं।
  • दही बालों के लिए कंडीशनर का काम करता हैं। बालों में दही लगाने से बाल नरम और चमकदार होता हैं, और रुसी से भी छुटकारा मिलता हैं।
  • दही को चेहरे की त्वचा पर मालिश करने से त्वचा अधिक कोमल और साफ हो जाता हैं। दही त्वचा पर ब्लीच के रूप में कार्य करता है।
  • दही तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता हैं।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.