अंगूर खाने के फायदे



अंगूर बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट होता हैं। अंगूर को सूखाकर किशमिश बनाया जाता हैं। इसके अलावा, अंगूर को शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। इन दोनों उत्पादों में अंगूर के समान पोषक तत्व होता हैं। अंगूर में विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी -6 और सी उच्च मात्रा में पाया जाता है। अंगूर में खनिजों की प्रचुरता कैल्शियम, क्लोरीन, तांबा, फ्लोरीन, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम, सिलिकॉन और सल्फर शामिल हैं।

अंगूर खाने के लाभ –

  • अंगूर पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत हैं जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखता हैं और स्ट्रोक, दिल का दौरा पड़ने से बचाता हैं।
  • अंगूर एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं जो स्तन कैंसर, पेट के कैंसर, colon कैंसर और ल्यूकेमिया कैंसर को रोकने में फायदेमंद साबित होता है।
  • अंगूर खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता हैं और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हैं। जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम होता हैं।
  • अंगूर खाने से पेट में गर्मी और एसिड को राहत देने में फायदेमंद होते हैं। अंगूर पाचनशक्ति बढ़ाता हैं और कब्ज दूर करता हैं।
  • अंगूर के बीज में मौजूद flavonol यौगिक दृष्टि में सुधार, रेटिनल विकार और रतौंधी के इलाज में मदद करता है।
  • अंगूर का रस पीने से बुखार कम होता हैं और थकान दूर करने में और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता हैं।
  • अंगूर का रस पीने से मुंह और गले का संक्रमण दूर हो जाता हैं।
  • अंगूर में शुगर की मात्रा अधिक होता हैं जो तुरंत शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • अंगूर का रस पीने से सिर दर्द और माइग्रेन से राहत मिलता हैं।
  • अंगूर का रस गुर्दे की बाहर की सफाई करता है और गुर्दे/किडनी की पथरी के उपचार में मदद करता है।
  • अंगूर के रस में मौजूद विटामिन सी मुँहासे को कम करने में मदद करता है और त्वचा साफ बनाता हैं।
  • अंगूर में मौजूद anti-bacterial और anti-viral गुण संक्रमण से बचाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.