ईसबगोल के फायदे



ईसबगोल पेट की समस्या को दूर करने के लिए एक प्राकृतिक और हर्बल उत्पाद हैं। इसमें औषधीय गुण पाया जाता हैं। ईसबगोल का प्रयोग कई बीमारियों जैसे डायरिया, मधुमेह, हृदय रोग, वजन कम करने, पेचिश और बवासीर के उपचार के लिए दवा के रूप में किया जाता हैं। ईसबगोल फाइबर का एक उच्च स्त्रोत हैं। इसबगोल विशेष रूप से कब्ज और पेट संबंधी समस्या के इलाज में इस्तेमाल किया जाता हैं।

ईसबगोल के लाभ –

  • इसबगोल के एक या दो चम्मच दही के साथ मिलाकर एक दिन में 2 से 3 बार सेवन करने से दस्त से राहत मिलता हैं।
  • ईसबगोल के दो चम्मच एक गिलास पानी, दूध या फलों के रस के साथ लेने से कब्ज को दूर किया जा सकता हैं।
  • इसबगोल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, हृदय रोग और कोरोनरी धमनी की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता हैं।
  • ईसबगोल मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा होता हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता हैं।
  • ईसबगोल में मौजूद फाइबर वजन कम करने में सहायक होता हैं।
  • इसबगोल पेचिश और बवासीर के उपचार में मदद करता हैं।
  • इसबगोल में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता हैं।
  • ईसबगोल के बीज को गर्म पानी के साथ सुबह में सेवन करने से अस्थमा जैसे सांस लेने की समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
  • ईसबगोल के चार चम्मच एक गिलास पानी के साथ पीने से पेशाब में जलन और रुकावट जैसे मूत्र समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
  • सीने में बहुत ज्यादा कफ हो जाने पर ईसबगोल का सेवन करने से राहत मिलता हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.