अजवाइन के फायदे



अजवाइन में कई औषधीय गुण होता है। अजवायन के बीज, तेल और फूल विभिन्न रोगों के लिए दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। अजवाइन व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों में से एक है। अजवाइन का प्रयोग पेट दर्द, कब्ज, हृदय की समस्याओं, खाँसी, गठिया, दांत दर्द, कान का दर्द, हिचकी, सिरदर्द और जी मिचलाना जैसे कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है।

अजवाइन के औषधीय गुण –

  • अजवाइन पाचन में सुधार के लिए एक कारगर उपाय है। अजवायन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक बड़ा चम्मच अजवाइन गुड़ के साथ खाने से पाचन में सुधार होता है।
  • अजवाइन पेट में गैस, पेट फूलना, कब्ज और अपच के इलाज के लिए सबसे अच्छा उपाय है।
  • अजवाइन माइग्रेन सिरदर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अजवाइन के धुएँ सुंघने या इसका पेस्ट सिर में लगाने से भी सिरदर्द से आराम मिलता है।
  • अजवाइन गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए एक अच्छा उपाय है। गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए अजवाइन, शहद और सिरका के मिश्रण का सेवन करें।
  • अजवाइन हिचकी को रोकने में भी मदद करता है। हिचकी होने पर आधा चम्मच अजवाइन के बीज को पानी के कुछ घूंट के साथ सेवन करें।
  • अजवाइन में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गठिया और जोड़ो के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है। अजवाइन के बीज के तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से राहत मिलता है।
  • अजवाइन कान के दर्द के लिए काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन, लहसुन को तिल के तेल में लाल होने तक भुन लें और ठंडा होने पर कानों में मिश्रण के कुछ बूँदें डाल लें। इससे कान का दर्द और कानों में फोड़े से राहत मिलता है।
  • अजवाइन शराब की लत से छुटकारा पाने में मदद करता है।
  • अजवाइन में मौजूद थाइमॉल खांसी और दमा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अजवाइन को गुड़ के साथ दिन में दो बार सेवन करें।
  • अजवाइन में मौजूद नियासिन और थाइमॉल हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.