पसीने की बदबू दूर करने का घरेलू उपचार



शरीर की दुर्गन्ध जरूरत से ज्यादा पसीना आने के कारण होता है। लेकिन यह पसीना शरीर की दुर्गन्ध का कारण नहीं बनता है। शरीर में दुर्गन्ध उत्पन्न होती है, जब पसीना बैक्टीरिया के साथ मिल जाता है। पसीने की बदबू का अन्य कारण शरीर की सही देखभाल ना करना, पोषक तत्वों की कमी, कैफीनयुक्त पेय पदार्थ, कुछ दवाओं की खपत, मसालेदार खाना खाने, तंग कपड़े पहनने और हार्मोनल परिवर्तन आदि है। पसीने की बदबू आप के लिए बहुत शर्मनाक हो सकता है। आप पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकते है।

पसीने की बदबू दूर करने का घरेलू उपाय –

  • नींबू का रस पसीने की बदबू को दूर करने का एक अच्छा उपाय है। एक ताजा नींबू को दो हिस्सों में काट लें। अपने अंडरआर्म पर नींबू के टुकड़े को रगड़े, जब तक कि नींबू का रस पूरी तरह आपकी त्वचा पर ना लग जायें। उसके बाद सूख जाने पर इसे पानी से धो लें।
  • बेकिंग सोडा अंडरआर्म की बदबू के इलाज के लिए एक कारगर उपाय है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म और शरीर के अन्य भागों पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें। उसके बाद स्नान कर लें।
  • गुलाब जल पसीने की बदबू को दूर करने के लिए एक कारगर उपाय है। गुलाब जल को अपने अंडरआर्म और शरीर के अन्य प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। आप गुलाब जल की कुछ बूँदें नहाने के पानी में डाल सकते है।
  • बेबी पाउडर अंडरआर्म की बदबू को खत्म करने में मदद करता है। पसीने की बदबू को कम करने के लिए बेबी पाउडर अपने अंडरआर्म पर लगाएं।
  • चंदन पाउडर पसीने की बदबू को दूर करने में मदद करता है। चंदन पाउडर में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर लगाएं। बाद में सूख जाने पर इसे पानी से धो लें।
  • एप्पल साइडर सिरका अपने अंडरआर्म पर लगाएं और दो से तीन मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।
  • टमाटर के रस को अपने अंडरआर्म और शरीर के अन्य भागों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।
  • शलजम के रस को अपने अंडरआर्म और शरीर के अन्य भागों पर लगाएं। बाद में सूख जाने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें। हर सुबह इस उपाय का प्रयोग करके कम से कम 10 घंटे के लिए पसीने की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
  • प्रतिदिन पानी का खूब सेवन करें, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है।
  • अधिकांश लोगों को गर्मियों के दौरान जरूरत से ज्यादा पसीना निकलता है। इसलिए इस समय दिन में कम से कम दो बार स्नान करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.