कब्ज दूर करने के घरेलू उपचार



कब्ज दुनिया भर में सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करने वाला एक आम पेट की समस्या है। यह मूल रूप से अस्वस्थ आहार और जीवन शैली का परिणाम है। कब्ज कम फाइबर आहार, अपर्याप्त पानी का सेवन, अनियमित शौच की आदत, शारीरिक श्रम का अभाव, पेट की मांसपेशियों की कमजोरी, बवासीर, तनाव और कुछ दवाओं के सेवन के कारण हो सकता है। कब्ज से निपटने के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका घरेलू उपचार ही है।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय –

  • सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू के रस के साथ एक चुटकी सेंधा नमक और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से कब्ज में आराम मिलता है। नींबू का रस कब्ज के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करता है।
  • प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी मिलाकर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें। इस मिश्रण को प्रतिदिन सोने से पहले पीने से सुबह में मल त्याग ज्यादा बेहतर होगा। अलसी में फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ-साथ कई औषधीय गुण है।
  • दो चम्मच शहद दिन में तीन बार खाने से कब्ज में आराम मिलता है।
  • दिन में दो बार दो से तीन दिन के लिए आधा गिलास पानी में आधा गिलास कच्चा पालक के रस को मिलाकर पीने से कब्ज में राहत मिलता है।
  • दिन में दो बार आधा कप पत्तागोभी के रस को पीने से कब्ज दूर करने में मदद मिलता है।
  • रात में सोने से पहले एक गिलास दूध या पानी में दो चम्मच ईसबगोल की भूसी मिलाकर पीने से कब्ज समाप्त हो जाता है। ईसबगोल का सेवन कब्ज के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • बेल के रस में काली मिर्च और नमक मिलाकर शर्बत बनाकर पीने से कब्ज में आराम मिलता है।
  • एक से दो चम्मच अरंडी के तेल को फल के रस के साथ मिलाकर पीने से कब्ज दूर हो जाती है।
  • सौंफ़ बीज को भुनकर पीस लें। प्रतिदिन आधा चम्मच सौंफ़ बीज के चूर्ण को गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से अपच, कब्ज में आराम मिलता है।
  • कब्ज को दूर करने के लिए अधिक फाइबर वाला खाद्य पदार्थ जैसे आलू, गाजर, ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, ब्रोकोली, मटर और सभी प्रकार के मेवा (काजू, किशमिश, बादाम, मुनक्का आदि) खाना चाहिए।
  • नियमित शारीरिक व्यायाम और योगा कब्ज को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.