बादाम के लाभ



बादाम खाने के फायदे –

  • बादाम मस्तिष्क के विकास के लिए अच्छा होता है। इसमे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। बादाम बढ़ते बच्चों के लिए एक आवश्यक खाद्य वस्तु के रूप में माना गया है।
  • बादाम में फोलिक एसिड होता है। फोलिक एसिड नवजात शिशुओं में जन्म दोष की घटनाओं को कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को रोज बादाम खाना चाहिए।
  • बादाम मे विटामिन ई अधिक मात्रा मे पाया जाता हैं। जो त्वचा के लिए अच्छा होता हैं। बादाम का तेल लगाने से त्वचा अधिक कोमल और चमकदार होता हैं। नवजात शिशुओं को बादाम के तेल से मालिश करना चाहिए।
  • बादाम में पोटेशियम और कम मात्रा में सोडियम पाया जाता हैं। जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता हैं।
  • बादाम खाने से कोलोन कैंसर से बचा जा सकता हैं।
  • बादाम मे फाइबर होता हैं। जिससे पेट की पाचनशक्ति बढ़ती हैं और कब्ज को दूर करता हैं।
  • बादाम भोजन के बाद शुगर और इंसुलिन के स्तर में वृद्धि को कम करने में मदद करता हैं। जिससे मधुमेह की बीमारी से बचा जा सकता हैं।
  • बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दांतों को स्वस्थ रखता हैं।
  • बादाम रक्त में कालेस्ट्राल के स्तर को नियंत्रित करता है।
  • बादाम खाने से वजन मे कमी होती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.