गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है, जिससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का पूर्ण विकास हो सके। पौष्टिक आहार लेने से महिलाओं को प्रसव के दौरान ना ही कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है और ना ही प्रसव के बाद शिशु को स्तनपान कराने में कठिनाई। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एक दिन में लगभग 300 कैलोरी की अधिक आवश्यकता होती है।
गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार –
- गर्भवती महिला को फल और हरी पत्तेदार सब्जी खाना फायदेमंद होता है ।
- प्रोटीन युक्त आहार जैसे मांस, मछली, अंडा, दाल, दूध प्रचुर मात्रा में लेनी चाहिए।
- कार्बोहायड्रेट युक्त आहार जैसे ब्रेड, चावल, आलू, दलिया, पास्ता इत्यादि गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद है।
- गर्भवती महिला को फैट युक्त आहार जैसे घी, बटर, तैलीय खाना, क्रीम इत्यादि खाना चाहिए। लेकिन यह सभी कम मात्रा में लेनी चाहिए।
- गर्भावस्था के दौरान डेयरी उत्पाद जैसे दूध, चीज, पनीर और दही बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।