हिमालय पर निबंध



हिमालय भारतीय प्रायद्वीप में एक पर्वत श्रृंखला है जो भारत की उत्तरी सीमा पर है। हिमालय दुनिया के महानतम पर्वतीय श्रंखलाओं में से एक है। हिमालय में ही दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है। यह पर्वत भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह पर्वत माला भारत को सुरक्षा प्रदान करता है और साथ में हिमालय बहुत सारी नदियों का भी उद्गम स्थल है। इस हिमालय से काफी नदियां निकलकर भारत के मैदानों में बहती है और वहां के जमीन को उपजाऊ बनाती है।

हिमालय की वजह से ही भारत में मानसून की मूसलाधार बारिश होती है और इसी वजह से पूरे भारत में प्रचुर मात्रा में कृषि संभव हो पाती है। हिमालय भारत को बहुत सारी कीमती जड़ी बूटियां और उपयोग में लाए जाने वाले बहुत सारी लकड़ियों का स्रोत है। हिमालय में कई जगह हिंदू और बौद्धों का पवित्र धार्मिक स्थल है।

इतना ही नहीं भारत के टूरिज्म इंडस्ट्रीज में हिमालय का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। गर्मियों में बहुत सारे लोग गर्म इलाकों से हिमालय में आकर ठंडक पाते हैं। हिमालय की ऊंची-ऊंची पर्वतों के बीच सैलानियों को काफी सुकून मिलता है।

(word count: 190)

30 Comments

  1. anuj

    Its very good essay and useful also thanx for uploading this essay this essay helped me a lot

    Reply
  2. विद्याकान्त

    हेल्प के लिए थैंक्स मुझे हिमालय की जानकारी चाहिए थी

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *