गाय पर निबंध



गाय एक चौपाया जानवर है। गाय से हम लोगों को बहुत लाभ मिलता है। गाय हम लोगों को दूध देती है और इसी दूध को पीकर बच्चे बड़े होते हैं और ताकतवर बनते हैं। गाय का दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है। गाय के दूध से दही, मक्खन, पनीर और घी बनाया जाता है।

भारत में गाय को बहुत पवित्र माना जाता है और लोग इसे पूजते है, इसलिए गाय को गौ माता भी कहा जाता है। हिंदुओं के पर्व-त्योहार में गाय के दूध, दही और घी का इस्तेमाल पूजा करने में किया जाता है। गाय एक बहुत ही सीधी-सादी जानवर है जिसे ज्यादातर गांवों में किसान लोग पालते हैं।

गाय का सिर्फ दूध ही इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि गाय का गोबर भी काम में आता है। गाय के गोबर को सुखाकर उसका जलावन के रुप में और किसान अपने खेतों में खाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं। गाय ज्यादातर आहार के रूप में घास और भूसी खाती है।

गायों की सेवा किसान लोग बड़ी श्रद्धा से करते हैं। वह बड़े प्यार से गाय को भोजन कराते हैं और बहुत सारे मौकों पर गायों की पूजा भी की जाती है। गाय किसान की गरीबी दूर करने में काफी मदद करती है क्योंकि गाय का दूध और घी अच्छे खासे दामों में बिकता है। गाय के दूध का प्रयोग कई तरह के मिष्ठानों को बनाने में भी किया जाता है।

(word count: 230)

28 Comments

  1. Anonymous

    I like it 😊😘👍😊 bahut mast hai 👌👍 😎 yar

    Reply
  2. Roopkatha Biswas

    3hindi.com worked very nicely for me and I came 1st in my Hindi project on गाय। I ❤ this.

    Reply
  3. Roopkatha Biswas

    3hindi.com worked very nicely for me and I came 1st in my Hindi project on गाय। I ❤ this.

    Reply
  4. Anonymous

    सबसे ज्यादा सबसे बड़ा सबसे अच्छा

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *