शहद को natural sweetener भी कहा जाता हैं। शहद खाने में स्वादिष्ट के साथ बहुत फायदेमंद भी होता हैं। शहद कार्बोहाइड्रेट का एक बड़ा प्राकृतिक स्रोत है जो हमारे शरीर को शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता हैं।
शहद के लाभ –
- शहद में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता हैं जो कैंसर और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं।
- शहद का सेवन करने से खांसी और गले में जलन को कम करता हैं।
- शहद का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता हैं।
- शहद हमारे शरीर के खून को शुद्ध करता हैं।
- शहद मस्तिष्क के लिए ऊर्जा प्रदान करता हैं।
- शहद को दूध में मिलाकर पीने से मोटापा बढ़ता हैं।
- सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू और शहद को मिलाकर पीने से मोटापा कम हो जाता हैं।
- शहद में विटामिन और मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम क्लोरीन, सल्फर, लोहा और फॉस्फेट पाया जाता हैं।
- शहद में एंटीसेप्टिक गुण होता हैं। शहद को घाव पर लगाने से ये जल्दी ठीक हो जाते हैं और उपचार के बाद कोई निशान भी नहीं होता हैं।
- शहद और दालचीनी का सेवन करने से गठिया दर्द, कोलेस्ट्रॉल, बाल गिरने, गले में खराश और गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
- शहद एलर्जी और अस्थमा के खिलाफ हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।
- कई प्रकार के (cosmetics) सौंदर्य प्रसाधन जैसे लिप बाम, चेहरे का क्रीम, शॉवर जैल और शैंपू में शहद का प्रयोग किया जाता है।
shahd ankheeko me lagene se roshni bhadti hi or kale motiya safed moti ki shikyat nahi hoti
मेने कही पढ़ा था की सहद में देसी घी मिलाने से वो जहर बन जाता है ।। तो क्या दूध और सहद साथ में खाना फायदेमंद है ।।।
क्यों घी दूध का ही स्त्रोतं है ।।