अखरोट खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अखरोट में मैंगनीज, तांबा, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स भी पाये जाते हैं।
अखरोट के स्वास्थ्य लाभ –
- अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होता हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता हैं।
- अखरोट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता हैं।
- अखरोट फाइबर और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं।
- अखरोट विटामिन ई का बहुत अच्छा स्रोत हैं, जो हमारे मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।
- अखरोट में पाया जाने वाला मेलाटोनिन यौगिक अनिद्रा को दूर करता हैं और अच्छी नींद लाने में मदद करता हैं।
- अखरोट रक्तचाप को नियंत्रित रखता हैं और हृदय रोग के खतरे को कम करता हैं।
- अखरोट हमारे त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं।
- अखरोट वजन कम करने में मदद करता हैं।