बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार का लेना बहुत जरूरी है। पहली बार बनी माँ अपने बच्चे के आहार को लेकर बहुत चिंतित रहती है, उन्हें लगता है बच्चों को क्या खाना पसंद आयेगा और बच्चों के लिए क्या जरूरी है। माँ को चाहिए कि वे अपने बच्चे के खान-पान पर विशेष ध्यान दे।
बच्चों का संतुलित आहार
- नवजात शिशु के लिए माँ का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। पहले छ: महीने तक शिशु को सिर्फ माँ का दूध देना चाहिए। प्रसव के बाद स्त्रियों के स्तनों से निकलने वाला पहला पीला गाढ़ा दूध शिशु को अवश्य पिलाए, इसमें कोलेस्ट्रम रहता है। जिससे शिशु को विभिन्न रोगों के जीवाणुओं के संक्रमण से बचाता है।
- छ: महीने के बाद ही कोई अन्य आहार गाय का दूध, फलों का जूस और सेरेलक देना चाहिए।
- बच्चो को पका हुआ सब्जी गाजर, आलू, लौकी, गोभी, पालक दे सकते है।
- कद्दूकस किया हुआ फल सेब, केला, पपीता, अनार, नारंगी, आम
- पका हुआ पतली दाल, पतली दलिया, चावल, रोटी
- पका हुआ अंडा, दही, चीज/पनीर
- बच्चों को रोटी और दाल मिलाकर खिला सकते है।
- पका हुआ चावल के साथ दाल या दही मिलाकर दे सकते है।
- बच्चों को 2 वर्ष तक माँ का दूध देना चाहिए।
बच्चों को थोड़ा-थोड़ा करके ही आहार देना चाहिए और सर्वप्रथम इस बात पर जरुर ध्यान दे कि बच्चों को किसी आहार से कोई एलर्जी तो नही हो रही। इसके लिए एक ही तरह के फल और सब्जियों को कुछ दिनों तक देते रहे। अगर बच्चो को कोई एलर्जी न हो तभी अन्य आहार देने का प्रयास करे। एलर्जी होने पर आप के बच्चे को उल्टी, दस्त, सर्दी या शरीर में दाने हो सकते है।
good side for knowlege
Very good
very nice thanks