26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निबंध



हरेक साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी 1950 को भारत में भारत के लोगों द्वारा बनाया गया नया संविधान लागू किया गया था। उसी दिन को याद करने के लिए भारत के लोग हरेक साल 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाते हैं।

इस दिन दिल्ली में विभिन्न तरह की झांकियां निकाली जाती है जो राष्ट्रपति भवन से लेकर राजपथ से होते हुए इंडिया गेट तक जाती है। इसे कई लोग देखते हैं और बाहर के देशों के आए हुए मेहमान भी इस झांकी को देखते हैं। इस दिन की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा भारत का राष्ट्रीय झंडा फहराया जाता है जो कि तिरंगा के नाम से जाना जाता है। इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। संपूर्ण भारत में अलग-अलग जगह जैसे विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों और महत्वपूर्ण जगहों पर लोगों द्वारा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और उत्सव मनाया जाता है।

इस दिन भारत को आजाद करने में शहीद हुए लोगों को याद किया जाता है। उनकी कुर्बानियों को लोग सलाम करते हैं और जिन्होंने संविधान को बनाया है उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस दिन भारत में अलग-अलग जगह भी कई तरह की झांकियां निकाली जाती है जिसमें भारत में हो रहे प्रगति का चित्रण किया जाता है। दिल्ली में जो झांकी निकाली जाती है उसमें भारत की सैन्य शक्ति का भी प्रदर्शन किया जाता है। इस राष्ट्रीय पर्व के कारण लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है और लोगों में एकता बढ़ती है।

(word count: 250)

4 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.