अंकुरित अनाज के लाभ –
- अंकुरित अनाज में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज को दूर करता है और पाचनतंत्र मजबूत बनाता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
- अंकुरित अनाज में विटामिन ए, बी, ई और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- अंकुरित अनाज में बहुत कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता हैं जो वजन कम करने में मदद करता है।
- अंकुरित अनाज में मौजूद विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
- अंकुरित अनाज में लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, जस्ता, तांबा और पोटेशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
- अंकुरित अनाज खाने से हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिलता है।
- अंकुरित अनाज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।
- इसमें प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।
- अंकुरित अनाज खाने से भूख ना लगने वाली समस्या दूर हो जाती है।
- इसमें मौजूद आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
- अंकुरित अनाज में मौजूद विटामिन ए आखों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।
- सूखे अनाज के जगह अंकुरित अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है।