फूलगोभी के फायदे



फूलगोभी की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फूलगोभी मैंगनीज, तांबा, लोहा, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। फूलगोभी खाने से कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, संक्रमण, अधिक वजन, सूजन जैसे कई अन्य बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

फूलगोभी के लाभ –

  • फूलगोभी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कई प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेट, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
  • फूलगोभी विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और संक्रमण जैसे जुकाम, सर्दी, फ्लू से बचाता है।
  • फूलगोभी खाना मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कम कार्बोहाइड्रेट और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है।
  • फूलगोभी में मौजूद आहार फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता हैं।
  • फूलगोभी में फोलेट (फोलिक एसिड) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी दोषों की घटना को रोकता है और भ्रूण के विकास में मदद करता है।
  • फूलगोभी वजन कम करने में मदद करता हैं क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी और वसा होता है।
  • गोभी का रस पीने से कब्ज में राहत मिलता हैं।
  • फूलगोभी में पाया जाने वाला सलफोराफीन रसायन दिल की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत उपयोगी होता है।
  • फूलगोभी खाने से गठिया और पुराने दर्द से आराम मिलता है और सूजन कम करने में भी सहायक होता है।
  • फूलगोभी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर उम्र बढ़ने के संकेत को कम करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.