शकरकंद के फायदे



शकरकंद खाने में मीठे और स्वादिष्ट के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होते हैं। इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। शकरकंद में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। शकरकंद आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का एक अच्छा स्त्रोत हैं। शकरकंद हमारे शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाता हैं।

शकरकंद के लाभ –

  • शकरकंद में विटामिन, खनिज और प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर को बहुत ऊर्जा प्रदान करते हैं और वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
  • शकरकंद में पाया जाने वाला बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम पेट के अल्सर के इलाज में बहुत सहायक होता हैं।
  • शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन सी कई प्रकार के कैंसर जैसे पेट के कैंसर, आंत के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़े का कैंसर और मुँह के कैंसर के इलाज में मदद करता हैं।
  • आलू के तुलना में शकरकंद में अधिक फाइबर होता हैं जो कब्ज को दूर करता हैं और पाचनशक्ति को बढ़ाता हैं।
  • शकरकंद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता हैं। शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और मैग्नीशियम आंतरिक और बाहरी सूजन को कम करने और अल्सर के दर्द को कम करने में बहुत मदद करता हैं।
  • शकरकंद में विटामिन बी -6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं जो दिल के दौरे के खतरे को कम करने में मदद करता हैं। इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा होती हैं जो रक्तचाप को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, जस्ता और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स गठिया के उपचार में मदद करता हैं। शकरकंद का उबला हुआ पानी जोड़ो के दर्द पर लगाने से आराम मिलता हैं।
  • शकरकंद मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं जो धमनी, रक्त, हड्डी, दिल, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता हैं।
  • शकरकंद में मौजूद विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, लोहा और फास्फोरस प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।
  • शकरकंद नेत्र रोग, त्वचा से सम्बंधित रोग, अस्थमा, थायरॉयड और मधुमेह के इलाज में सहायक होता हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.