कंप्यूटर के फायदे और नुकसान (कम्प्यूटर पर निबंध)



आज के युग में कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत बड़े पैमाने पर हो रहा है। आइये जानें कम्प्यूटर के क्या-क्या फायदे और नुकसान है।

कम्प्यूटर के लाभ –

कम्प्यूटर से लोगों को बहुत सारे फायदे होते हैं जो इस प्रकार है बहुत सारे इंडस्ट्रीज जैसे रेलवे और बैंकिंग पूरी तरह से कंप्यूटर पर निर्भर हो गई है। बहुत सारे इंडस्ट्रीज का बहुत सारा काम कंप्यूटर द्वारा संचालित हो रहा है। बहुत सारे लोग अपने घर में कंप्यूटर का कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। कम्प्यूटर मानव के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। कम्प्यूटर की मदद से बहुत बड़े-बड़े कैलकुलेशन और एनालिसिस किए जाते हैं। कंप्यूटर बहुत कुछ ऐसा काम कर सकते हैं जो बहुत सारे लोग मिलकर भी उसे नहीं कर सकते हैं। कम्प्यूटर से आप बहुत तरीके से काम ले सकते हैं इसका कोई अंत नहीं है सिर्फ अच्छी प्रोग्रामिंग होनी चाहिए। कंप्यूटर की मदद से लोगों का काफी समय बचता है। जिस कैलकुलेशन को करने में लोगों को घंटों लग जाते थे अब वह सिर्फ एक क्लिक में हो जाता है। कम्प्यूटर ने सारे फील्ड में अपना योगदान दिया है। कम्युनिकेशन से लेकर सैटेलाइट टेक्नोलॉजी तक कंप्यूटर काफी मददगार साबित हुआ है। कंप्यूटर में अभी और भी संभावनाएं बची हुई है। राष्ट्र की प्रगति के लिए कंप्यूटर काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

कम्प्यूटर के नुकसान –

कंप्यूटर से सिर्फ फायदा ही नहीं है कंप्यूटर आने से कुछ नुकसान भी हुए हैं। कंप्यूटर आने से लोग अब कंप्यूटर पर गेम खेलना ज्यादा पसंद करते हैं और लोग बाहर जाकर खेलना नहीं चाहते हैं। बहुत सारे लोग दिनभर कम्प्यूटर के आगे बैठे रहते हैं और फालतू का समय बर्बाद करते हैं। बच्चों पर कंप्यूटर का कुछ ज्यादा ही निगेटिव प्रभाव पड़ा है। बच्चे अब पढ़ाई-लिखाई में कम रूचि दिखाते हैं और कंप्यूटर पर गेम खेलना, म्यूजिक सुनना, वीडियो देखने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। कंप्यूटर पर लोगों की निर्भरता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और अब तो बहुत सारे लोग आसान सा कैलकुलेशन भी खुद से नहीं कर पाते हैं। लोग अब हर चीज का हल कंप्यूटर में तलाशने लगते हैं। लोग अब अपने दिमाग का कम से कम इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर कंप्यूटर का गलत इस्तेमाल ना हो और सभी लोग अपने दिमाग का अच्छी तरह इस्तेमाल करें और कंप्यूटर से सिर्फ उतना ही काम लें जितना जरूरत हो, तो इससे सभी को फायदा होगा।

(word count: 400)

31 Comments

  1. Somya vishwakarma

    BEST OUT OF BEST ESSAY. I lIKE IT SO WONDERFUL.IT WAS SO GOOD.

    ……thank you

    Reply ↓
  2. xmc.pl

    Your comment is awaiting moderation.

    Your sentences carry a soft gravitas. They balance precision with elegance, clarity with nuance, and reflection with engagement, making each reading a rewarding experience.

    Reply ↓

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *