सत्तू हमारे शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सत्तू पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सत्तू को इंडियन फास्ट फूड भी कहा जाता है। सत्तू एक संतुलित आहार है, जो शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है।
सत्तू के लाभ –
- चने का सत्तू गर्मी में पेट की बीमारी और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
- जौ और चने के मिश्रण से बने सत्तू का सेवन करने से मधुमेह रोग दूर करने में मदद मिलती है।
- सत्तू में प्राकृतिक रूप से रक्त शोधन का गुण होता है, जिसकी वजह से खून की गड़बड़ियों से बचा जा सकता है।
- सत्तू आसानी से पच जाता है और कब्ज दूर करता है।
- सत्तू बढ़ते बच्चों के लिए एक पौष्टिक आहार है। बढ़ते बच्चों को दो चम्मच सत्तू रोज देना चाहिए।
- निम्न रक्तचाप के रोगियों को सत्तू में पानी, नमक, जीरा पाउडर और नींबू मिलाकर पीने से लाभ होता हैं।
- सत्तू का नियमित सेवन गैस और अम्लता की समस्या दूर करने में बहुत मददगार होता है।
- सत्तू में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- सत्तू में मौजूद अघुलनशील फाइबर आतों को स्वस्थ बनाए रखता है।
- सत्तू भूख, प्यास, थकावट, कफ, पित्त, पेट और आखों की बीमारी में लाभदायक होता है।
- भोजन करने के बाद कभी भी सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।