मुंबई में घर का किराया



मुंबई में किसी भी आदमी के लिए घर का किराया बहुत ज्यादा बड़ा होता है। अगर मुंबई के बीच में रहकर 2-बीएचके फ्लैट लिया जाए तो लगभग 30 से ₹35000 और 1-बीएचके लिया जाए तो खर्च 15 से 20000 तक आता है। मुम्बई सबसे महंगे शहरों में एक है। यहां पर रहना काफी खर्चीला साबित होता है। यहाँ सबसे ज्यादा खर्च तो घर का किराया देने में जाता है। कई सारे लोगों की आधी से ज्यादा सैलरी सिर्फ घर का किराया देने में चला जाता है। बहुत सारे लोग बहुत ज्यादा कमाते हैं लेकिन बड़े घर फिर भी नहीं ले पाते हैं क्योंकि बड़े घरों का किराया तो और ज्यादा होता है।

अगर बड़ा घर लिया जाए तो खर्च लगभग ₹100000 से भी ज्यादा आता है। इसलिए कई सारे लोग मुंबई शहर के बीचों-बीच ना रहकर मुंबई के बाहरी हिस्सों में रहते हैं और वे लोग वहीं से रोज मुंबई आते-जाते हैं, इसमें उन लोगों का बहुत ज्यादा समय भी बर्बाद होता है। बहुत सारे लोग मुंबई के बाहरी इलाकों में रहते हैं और रोज आना-जाना करते हैं। हालांकि उन्हें आने-जाने में काफी खर्च और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पैसे बचाने के लिए वे लोग यह करने को तैयार हो जाते हैं।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.