मेरा भारत महान पर निबंध



मेरा भारत कई मायनो में एक महान देश है। यही वह देश है जिस पर कई दूसरे देश के लोगों ने भारत को गुलाम बनाकर अत्याचार करने की कोशिश की, लेकिन फिर भी यह देश टूटा नहीं और सारे दुश्मनों को हराकर आजादी पाई और तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। हमारे देश के कई सारे नेताओं ने नागरिकों की सुरक्षा और प्रगति के लिए कई सारे अच्छे कानून बनाए। जिसकी वजह से भारत के लोगों के विकास का रास्ता खुल पाया।

हमारे भारत में कई सारी संस्कृतियां एक साथ रहती हैं, कई सारे धर्म के लोग एक साथ रहते हैं और कई सारी भाषाएं एक साथ बोली जाती है। लेकिन सारे लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और वे एक दूसरे का सम्मान करते हैं, यही हमारे भारत की खासियत है।

भारत के हरेक लोग भारत की तरक्की करने में अपना योगदान दे रहे है। जब भी भारत में कोई भी मुसीबत आती है तो सारे लोग अपनी सारी तकलीफें भूलकर एक दूसरे की मदद करने के लिए खुद ही आगे बढ़ जाते हैं। पुलिस प्रशासन, एनजीओ आदि से जुड़े लोग जितना हो सकता है लोगों की तकलीफ दूर करते हैं।

भारत में ऐसे कानून बनाए गए हैं जिससे गरीब पिछड़े वर्ग के लोगों को कम से कम तकलीफ हो और उनके प्रगति की राह आसान हो। भारत में रहने वाले लोगों को अपनी धर्म, भाषा या संस्कृति के आधार पर कभी भी प्रताड़ित नहीं किया जाता है। यहां पर सभी लोगों का सम्मान सुरक्षित रखा गया है। भारत की सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है और सरकार कभी भी जनविरोधी काम नहीं कर सकती हैं क्योंकि सत्ता की असली ताकत अभी भी जनता के हाथों में है।

भारत में गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिलाया जाता है और गरीबों को मुफ्त में इलाज कराया जाता है।

भारत की आजादी के अभी कुछ ही साल हुए हैं लेकिन भारत अत्यंत पिछड़े देश से उठकर अब दुनिया के पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भारत के लोग कहीं दूसरी जगह जाकर काफी अच्छा काम कर रहे हैं और भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। यहां के लोगों में बहुत ज्यादा काबिलियत है जिसे सभी देश ने माना है और यहां के इंजीनियर, डॉक्टर और भी कई तरह के प्रोफेशन की दूसरे देशों में काफी ज्यादा माँग है।

भारत के लोग अत्यंत मेहनती हैं। किसान दिनभर काफी ज्यादा मेहनत करते हैं और पूरी देश के लिए खाद्यान्न का उत्पादन करते हैं। भारत कई चीजों में आत्मनिर्भर बन चुका है। भारत अब इतना शक्तिशाली हो चुका है कि कोई भी दूसरा देश इस पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विकसित देश बन जाएगा।

(word count: 450)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.