मोर पर निबंध



मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। मोर एक बहुत ही सुंदर, आकर्षक और जमीन पर रहने वाला पक्षी है। मोर को मयूर भी कहा जाता है। मोर की पंख बहुत ही आकर्षक होता हैं और मोर के पास बहुत सारे पंख होते हैं। मोर वैसे तो पंख नहीं फैलाता है लेकिन बसंत ऋतु और वर्षा ऋतु में मोर जब खुशी से नाचता है तो वह अपने सारे पंख फैला लेता है, पंख फैलाने के बाद मोर काफी सुंदर दिखता है। मोर का पंख सभी को पसंद आता है। मोर के पंख को सजावट का सामान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कृष्ण भगवान अपने सिर पर मोर पंख लगाते थे जो सभी लोगों को बहुत ही लुभाता है। मोर का पंख बच्चों को भी बहुत ज्यादा पसंद है, कई बच्चे मोर के पंख को अपनी किताबों में रखते हैं। पुराने जमाने में कालिदास भी मोर के पंख से लिखा करते थे।

मोर ज्यादातर जंगलों में रहता हैं और वह जमीन पर ही रहता हैं, मोर घोंसला नहीं बनाता है। मोर को सांप खाना बहुत पसंद है। मोर को देखते ही लोगों का मन खुश हो जाता है। मोर का पंख इतना सुंदर होता है कि उसका जवाब नहीं, लगता है मानो कोई बहुत बड़े कलाकार ने मोर के पंख की सजावट की है। नर मोर के कई पंख होते हैं जिसे सभी लोग पसंद करते हैं। मादा मोरनी के पंख नहीं होते हैं। बहुत सारे गहने भी मोर के पंख की तरह दिखने वाले बनाए जाते हैं। कई सारे कुर्सियों के पीठ वाला हिस्सा मोर पंख के डिजाइन में बनाया जाता है, लोगों को यह देखने में बहुत सुंदर लगता है। मोर को पक्षियों का राजा भी कहा जाता है। नर मोर के सिर पर बड़ी सी कलंगी बना होता है जो देखने में मुकुट की तरह होता है, मोर दिखने में सही में एक राजा की तरह होता है। मोर सिर्फ भारत का ही राष्ट्रीय पक्षी नहीं है, वह म्यानमार का भी राष्ट्रीय पक्षी है।

(word count: 300)

60 Comments

  1. Atharva Adesh Sutar

    मोर पर निबंध हे, उसके पंख पर नही.

    Reply
  2. 🐰saloni roy

    Peacock is a nation bird he is a very
    Beautifull peacock body color is blue

    Reply
  3. Sudeep

    very nice one from this i completed my project very good detailed information THANK YOU:)

    Reply
  4. Mukeshd

    Bachcho ke liye bahut achcha hai, they can eassy learn about peacock from this essay…

    Reply
  5. Nitin Dhakate

    Very nice line on peacock topics and more comfort to express in details.

    Reply
  6. Drashil kanji bamaniya

    Bachcho ke liye bahut achcha hai. They can eassy learn about peacock from this eassy

    Reply
  7. Anonymous

    Thank you for this essay from this I have completed my project

    Reply
  8. Sai

    It’s very useful information for students 👍👍👍👍😍😍😍😍

    Reply
  9. PRATHIBA

    Thank u very useful for me post many of the different topics

    Reply
  10. Pooja shegokar

    Peacock nibhad is very very beautiful and good. I like it.✍️✍️✍️😀😀😀👌👌👌🤩😍🥰

    Reply
  11. Saloni Yadav

    Helpful for them who don’t know how to write a paragraph on peacock it’s very very nice and good for children 😀😀😀😀😀😀😀😀😀

    Reply
  12. Animo

    Very nice I love it and a very useful for children to learn about peacock and hindi

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *