पेट में गैस की समस्या एक आम समस्या है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। गैस मसालेदार या तैलीय खाना या ज्यादा खाना खाने की वजह से हो सकता है। गैस की समस्या कई बार बहुत कष्टदायक होता है।
पेट में गैस बनने के कारण –
पेट में गैस हवा निगलने के कारण भी हो सकता है। खाने, पीने या बोलते समय हवा पेट में चली जाती है। यह अतिरिक्त निगला हुआ हवा डकार से निकल जाती है। लेकिन जो हवा छोटी आंत में चली जाती है, वह बड़ी आंत होते हुए मलाशय के माध्यम से बाहर निकलती है। खाना खाते समय बात करने, तेजी से पानी पीने, हार्ड कैंडी चूसने, तंबाकू उत्पादों के उपयोग और कुछ पेय पदार्थ के सेवन से पेट में अतिरिक्त हवा चली जाती है। आम तौर पर पेट में गैस कई कारणों की वजह से हो सकता है। पेट में गैस्ट्रिक होने के कारण :
- मसालेदार भोजन का सेवन
- शराब का अत्यधिक सेवन
- चिंता और तनाव
- आंतों की खराबी
- पाचन तंत्र में खराबी
- भोजन को अच्छी तरह नहीं चबाने से
- अधिक खाना खाने से
- तंबाकू चबाने से
- रात में जागना
- कब्ज
- बैक्टीरियल संक्रमण
पेट में गैस के लक्षण –
- पेट फूलना
- डकार
- गैस निकलना
- सांसों की बदबू
- भूख की कमी
- पेट में दर्द
- पेट में सूजन और जकड़न
- पेट में ऐंठन
- छाती में दर्द या जलन
- सिर में दर्द
- कब्ज
- चक्कर
lgatar sar dard rahta h pichle Ek mahine se
Mera pet hmsa hard rehta …….subha sauch Mei problem areshani hota h or raat Mei neend v tut jata yhh kis chij ke lakchan h
सर जब मैं अंगडाई (सांस) लेता हूँ तो दर्द होता है ऐसा दर्द होता है कि सांस भी नही निकलती है।
sir mera pet hard rahta hai aur pet me chubhan aur chest me dard rahta hai sarir bhi sust rahta hai
head me bhi dard rahta hai