पेट में कृमि होना एक आम समस्या है। पेट में कीड़े के कई कारण हो सकते है। जिसमें कुछ सामान्य कारण जैसे दूषित भोजन खाने, दूषित पानी पीने, कच्चा या अधपका मांस और भोजन खाने और गंदगी के सम्पर्क में आने से हो सकता है। पेट में कृमि होने के बाद भी कई बार रोगी को बहुत दिनों तक पता ही नहीं चलता है। आइये जानें पेट में कृमि होने के लक्षण
पेट में कीड़े होने के लक्षण –
- पेट में दर्द
- डायरिया
- जी मिचलाना
- चक्कर आना
- सोते हुए दांत पीसना
- मुंह में पानी आना
- थकान
- बुखार
- वजन में कमी
- मलाशय के आसपास खुजली
पेट के कीड़े के लिए घरेलू उपाय –
- प्रतिदिन कच्चे लहसुन की 3 कली एक सप्ताह तक खाने से पेट के कीड़े से छुटकारा मिलता है। लहसुन में एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है।
- अनार और अनार के पत्ते में कृमिनाशक यौगिक पाया जाता है। जिससे सभी प्रकार के पेट के कीड़े मर जाते है।
- सुबह-सुबह खाली पेट दो गाजर एक सप्ताह तक खाने से पेट के कीड़े मर जाते है।
- एक चम्मच करेले के जूस को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट के कीड़े मर जाते है।
- प्रतिदिन सुबह कच्चा नारियल खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते है।
- रोजाना एक चम्मच हल्दी के रस में चुटकी भर नमक मिलाकर एक सप्ताह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते है।
- नीम पेट के कीड़े के इलाज के लिए एक कारगर उपाय है। नीम के पत्तियों के रस को शहद में मिलाकर सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते है।
- अजवाइन पेट के कीड़े के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। आधा ग्राम अजवाइन के चूर्ण में चुटकी भर काला नमक मिलाकर सोते समय गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाते है।