पेड़ों का महत्व पर निबंध



पेड़ पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़ की वजह से ही ऑक्सीजन व्याप्त मात्रा में लोगों को मिल पाता है। पेड़ की वजह से ही पृथ्वी पर ऐसा वातावरण तैयार हो पाया, जिसमें जीव-जंतु और मानव विकसित हो पाए और पनप पाए। अगर पेड़ ना होता तो कुछ ना होता।

पृथ्वी में मनुष्य काफी प्रदूषण फैलाता है। बहुत सारे गाड़ियों और कारखानों की वजह से वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ गई है और यह कार्बन डाइऑक्साइड को पेड़ ही कम कर पाता है और ऑक्सीजन का निर्माण करता है।

पेड़-पौधे से ही कई सारे खाद्य पदार्थ मिलते हैं। कई सारे फल सब्जियां पेड़ से ही मिलती हैं। पेड़ की वजह से ही बादल आकर्षित होते हैं और वहां पर बारिश होती है।

जब लोग सड़कों पर चलते हैं और धूप में परेशान होते हैं तो पेड़ ही है जिसकी छांव में आकर लोगों को सुकून मिलता है। पेड़ के नीचे ठंडी-ठंडी हवा के कारण लोगों का थकान काफी कम हो जाता है।

पेड़ कई सारे पक्षियों का आश्रय भी होता है। कई सारे जानवर जैसे बंदर वगैरह भी पेड़ पर ही रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य जब पृथ्वी पर विकसित हुआ तो सबसे पहले वह पेड़ पर ही अपना आश्रय बनाया।

पेड़ जब तक जिंदा रहता है तब तक तो वह अक्सीजन देता है, लेकिन पेड़ के सूखने के बाद भी हमलोग पेड़ की लकड़ी का उपयोग करके कई सारे सामान बनाते हैं और बचे हुए लकड़ी का प्रयोग जलावन के रूप में करते है। कई सारे पेड़ से रासायनिक उत्पाद भी होते हैं जो मनुष्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पेड़ से ही हमें कागज बनाने का सामान मिलता है। पेड़ से गिरने वाले पत्ते भी खाद बनाने के काम आते हैं। पेड़ का एक-एक भाग मनुष्य के उपयोग में आता है।

पेड़-पौधे की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती है जिसकी वजह से मिट्टी का अपरदन नहीं होता है और खेती के लिए उपयुक्त जमीन तैयार होता है। अभी लोग लकड़ियों के लिए कई सारे पेड़ काटते जा रहे हैं या फिर जमीन का उपयोग करने के लिए पेड़ हटाते जा रहे हैं, जिसके कारण पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है। जिसकी वजह से मौसम में काफी ज्यादा परिवर्तन देखा जा रहा है और मनुष्य को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

(word count: 400)

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.