बाढ़ पर निबंध



बाढ़ एक भयावह प्राकृतिक विपदा है जिसे कई लोगों को झेलना पड़ता है। जब भी कहीं बाढ़ आती है तो वहां बहुत सारा पानी सभी जगह भर जाता है और कई सारे लोगों को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

बाढ़ आने की कई वजह है। जिसमें सबसे बड़ी वजह यह है कि बहुत ज्यादा बारिश होने की वजह से कई सारी जगहों पर पानी के समुचित निकास की अच्छी व्यवस्था नहीं होती है और पानी जमा हो जाता है और लोगों के घर में घुसने लगता है जिससे बाढ़ की समस्या आ जाती है। बाढ़ आने की एक और वजह यह है कि जब भी किसी डैम में जरूरत से ज्यादा पानी हो जाता है तो डैम को बचाने के लिए अचानक से एक साथ बहुत सारा पानी छोड़ दिया जाता है, उसकी वजह से आसपास के गांव-शहरों में पानी घुस आता है और बाढ़ आ जाती है।

बाढ़ की वजह से गरीबों को सबसे ज्यादा कष्ट सहना पड़ता है। कई सारे गरीब लोगों का घर काफी कमजोर होता है और बाढ़ आने पर उनके घर टूट जाते हैं। बाढ़ के कारण गरीबों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ता है। बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। बाढ़ की वजह से कई सारे सड़क टूट कर अलग हो जाते हैं और गांवों का संपर्क शहरों से टूट जाता है। आवाजाही के रुकने से गांव तक जरूरी सामान नहीं पहुंच पाता है और कई सारे लोगों को अनाज वगैरह भी मिलना मुश्किल हो जाता है।

बाढ़ की वजह से कई सारे लोग अपने घर में ही अटक जाते हैं। वह अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं और वह बाहर भी नहीं जा सकते हैं। उनकी मदद के लिए सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं आगे बढ़ती हैं और उन लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाती हैं और जरूरत पड़ा तो उन लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जाता है।

बाढ़ की वजह से पालतू जानवरों को भी काफी नुकसान होता है। कई सारे पालतू जानवरों की जान चली जाती है। जब बाढ़ चली जाती है तो कई सारी बीमारियां फैल जाती हैं, उससे भी लोगों के जान को खतरा रहता है। बाढ़ की वजह से कई सारे स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए जाते हैं जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं की शिक्षा में बाधा आती है। बाढ़ के कारण कई सारे बिजनेस डूब जाते हैं। बाढ़ के कारण मिट्टी के कटाव की वजह से कई सारे उपजाऊ जमीन बर्बाद हो जाते हैं। बाढ़ की वजह से जनधन का काफी नुकसान होता है।

बाढ़ को रोकने के लिए सरकार कई कदम उठाती है जिसमें नदियों पर बड़े-बड़े बांध बनाए जाते हैं और शहरों में बारिश के पानी की निकासी के लिए बड़े-बड़े नालों का निर्माण किया जाता है और समय रहते नालों की सफाई की जाती है।

(Word Count : 450)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.